Madrasa Board Exam 2020 Foucania Or Maulvi Results Declared
BSMEB Result 2020
Bihar state madrasa education board ने शनिवार को फौकानिया और मौलवी का रिजल्ट जारी कर दिया। फौकानिया के एग्जाम में कुल 71284 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 64290 ने सफलता प्राप्त की।
परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 92.62 रहा। जिसमे प्रथम श्रेणी से 2244, द्वितीय श्रेणी से 53289 और तृतीय श्रेणी से 8757 छात्र–छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। जिसमे से परीक्षा में गैर मुस्लिम छात्र-छात्राओं ने भी सफलता प्राप्त की है, जिनमें 42 छात्र और 57 छात्राएं रहीं।
मौलवी परीक्षा में सफलता का प्रतिशत 96.31 रहा
मौलवी परीक्षा 2020 में कुल 27221 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें सफलता प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 25223 है। प्रथम श्रेणी से 3331रहे है द्वितीय श्रेणी से 20828 और तृतीय श्रेणी से 1064 परीक्षार्थी सफलता प्राप्त किये।
उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत 96.31 रहा। मौलवी परीक्षा में गैर मुस्लिम छात्र-छात्राएं भी शामिल हुईं, जिसमें 10 छात्र एवं 18 छात्राएं सफल हुए।
बोर्ड के अध्यक्ष अब्दुल कैयूम अंसारी ने कहा कि इस साल परीक्षा ऐकैडमिक कैलेंडर के अनुसार जारी किया गया। मौके पर मदरसा बोर्ड के सचिव सईद असांरी भी मौजूद रहे।जिसमे और भी दीगर मेंबर मौजूद रहे|
रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर जाएं |
बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड के वेबसाइट पर जाकर आप अपना रिजल्ट देख सकते है CLICK HERE पर उपलब्ध है। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट आउट जरूर प्राप्त करें।

!doctype>

0 Comments